गुवाहाटी जा रहे यात्रियों पर CISF को हुआ शक, CCTV जांच के बाद सामान से भारी मात्रा में कैश बरामद; आयकर विभाग को सौंपा मामला
गुवाहाटी जा रहे यात्रियों पर CISF को हुआ शक, CCTV जांच के बाद सामान से भारी मात्रा में कैश बरामद; आयकर विभाग को सौंपा मामला
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो यात्रियों के पास से 68 लाख 53 हजार 500 रुपये की बेहिसाब नकदी बरामद की है। दोनों यात्रियों को 20 अगस्त 2026 को संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर रोका गया। बरामद नकदी, सामान और यात्रा से जुड़े दस्तावेजों को आगे की जांच के लिए आयकर विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया है।
जानकारी के अनुसार CISF कर्मियों को एक यात्री के व्यवहार पर उस समय संदेह हुआ, जब वह रैंडम एक्स-बीआईएस जांच के दौरान संदिग्ध नजर आया। इसके बाद उसे विस्तृत जांच के लिए रोका गया। CISF ने CCTV फुटेज की मदद से उसके साथ यात्रा कर रहे दूसरे यात्री की भी पहचान कर ली।
जांच में सामने आया कि दोनों यात्री गुवाहाटी के लिए यात्रा कर रहे थे और वहां से आगे अगरतला जाने वाले थे। दोनों के सामान की गहन तलाशी ली गई, जिसमें कुल 68.53 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई। इतनी बड़ी मात्रा में नकदी मिलने के बाद CISF ने दोनों यात्रियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए आयकर अधिकारियों के हवाले कर दिया।
CISF के मुताबिक बरामद नकदी के साथ यात्रियों का सामान और संबंधित यात्रा दस्तावेज भी आयकर विभाग को सौंपे गए हैं। अब अधिकारी नकदी के स्रोत और इसे ले जाने के उद्देश्य समेत पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई इस कार्रवाई को CISF की सतर्कता और आधुनिक निगरानी व्यवस्था का अहम उदाहरण माना जा रहा है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0