जनता की समस्याओं पर ऊर्जा मंत्री का ऑन-द-स्पॉट एक्शन; बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ भी जांच के सख्त आदेश
जनता की समस्याओं पर ऊर्जा मंत्री का ऑन-द-स्पॉट एक्शन; बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ भी जांच के सख्त आदेश
ख़बर ख़ास | अम्बाला छावनी
अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित जनसुनवाई के दौरान हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज का एक बार फिर से वही चिर-परिचित कड़ा रुख देखने को मिला। जनता की फरियाद सुनते हुए जैसे ही अधिकारियों की लापरवाही उजागर हुई, अनिल विज ने बिना कोई वक्त गंवाए ऑन-द-स्पॉट सख्त फैसले सुनाए। चोरी के अलग-अलग गंभीर मामलों में ढिलाई बरतने, एफआईआर दर्ज न करने और अनावश्यक देरी करने पर उन्होंने अम्बाला छावनी के तोपखाना चौकी इंचार्ज और हाउसिंग बोर्ड चौकी इंचार्ज को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करने के कड़े निर्देश जारी कर दिए। मंत्री के इस ताबड़तोड़ और आक्रामक रुख को देखकर मौके पर मौजूद अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए और कई पुलिस अधिकारी जवाब देने के बजाय बगलें झांकते नजर आए।
पुलिस प्रशासन ही नहीं, बल्कि बिजली विभाग के गैर-जिम्मेदाराना रवैये पर भी ऊर्जा मंत्री का चाबुक जोर-शोर से चला। एक साल से ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए भटक रहे किसान की दर्दभरी दास्तान सुनकर विज का पारा चढ़ गया और उन्होंने तुरंत संज्ञान लेते हुए चौड़मस्तपुर एसडीओ के खिलाफ जांच के निर्देश एसई (SE) अम्बाला को सौंप दिए। इसके साथ ही, रामपुर सरसेहड़ी में उपयोग में न होने के बावजूद ट्रांसफार्मर हटाने में की गई बेवजह की देरी पर भी जांच के कड़े आदेश दिए गए।
अम्बाला की जनता को त्वरित और पारदर्शी न्याय दिलाने के अपने संकल्प को दोहराते हुए उन्होंने महेशनगर से आए फरियादियों की पेचीदा शिकायत पर निष्पक्षता से काम करने के लिए एसआईटी (SIT) गठित करने का भी ऐलान किया। इस जनसुनवाई में दर्जनों पुरानी व अटकी शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया। अनिल विज के इस तूफानी एक्शन ने साफ संदेश दे दिया है कि प्रशासनिक ढिलाई और आम जनता के काम में कोताही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0