मौसम विभाग ने कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का जताया अनुमान, अगले दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट के आसार
मौसम विभाग ने कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का जताया अनुमान, अगले दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट के आसार
हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा है। मौसम विभाग ने राज्य में 18 सितंबर तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है। मौसम बुलेटिन के अनुसार, अगले कुछ दिनों में मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि, आगामी सात दिनों के लिए किसी भी जिले में विशेष मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। रविवार को राजधानी शिमला में गरज के साथ बारिश हुई, जिसके बाद मौसम में ठंडक बढ़ गई।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 13 से 17 सितंबर तक मैदानी और निचले पहाड़ी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं, जबकि ऊंचे पहाड़ी इलाकों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। 18 सितंबर को मैदानी और मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है, जबकि ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
विभाग ने 12 से 17 सितंबर के बीच मैदानी, निचले और मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघ गर्जन और बिजली कड़कने की संभावना भी जताई है। ऐसे में बारिश और गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों तथा ऊंचाई वाले इलाकों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी।
जिला-वार मौसम चेतावनी चार्ट के अनुसार ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर, किन्नौर और लाहौल-स्पीति समेत सभी जिलों के लिए 12 से 16 सितंबर तक कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि, इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना बनी रहेगी।
पिछले 24 घंटे के दौरान भी राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। धर्मशाला में सबसे अधिक 9 सेंटीमीटर बारिश हुई। कांगड़ा एयरपोर्ट और कुफरी में 7-7 सेंटीमीटर, जबकि हरिपुर और जोगिंदरनगर में 5-5 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। पालमपुर में 4 सेंटीमीटर बारिश हुई।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों में राज्य के न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। वहीं, अधिकतम तापमान अगले 24 घंटे तक सामान्य रहने के बाद आगामी तीन से चार दिनों में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0