आग से फैक्टरी में कोई हताहत नहीं, लेकिन सामने की इमारत से कूदने के कारण 6 लोग घायल; सभी की हालत खतरे से बाहर
आग से फैक्टरी में कोई हताहत नहीं, लेकिन सामने की इमारत से कूदने के कारण 6 लोग घायल; सभी की हालत खतरे से बाहर
दिल्ली के स्वरूप नगर की गली नंबर 2 में स्थित एक फैक्टरी में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग खसरा नंबर 357/58 पर स्थित जूडो ड्रेस और बॉक्सिंग ग्लव्स बनाने वाली फैक्टरी में लगी। घटना की सूचना मिलते ही स्वरूप नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को भी सूचना दी गई।
मौके पर पहुंचने पर पता चला कि फैक्टरी की इमारत के भूतल और पहली मंजिल पर आग लगी हुई थी। राहत की बात यह रही कि फैक्टरी के अंदर मौजूद किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि, आग की लपटों और धुएं को देखकर सामने की इमारत में रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई। घबराहट में कुछ लोगों ने अपने घरों से छलांग लगा दी, जिससे छह लोग घायल हो गए।
घायलों की पहचान प्रियंका (28), वंशिका (8), वाणी (5), संतोष (33), तन्वी (8) और विजय के रूप में हुई है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
घायलों में प्रियंका संजय की पत्नी और जे-1428, गली नंबर 2, खड्डा कॉलोनी, स्वरूप नगर की निवासी हैं। वंशिका और वाणी संजय की बेटियां हैं। संतोष धर्मेंद्र की पत्नी हैं, जबकि तन्वी उनकी बेटी हैं। वहीं विजय, काली सिंह के बेटे हैं और मकान नंबर 2829, गली नंबर 2, खड्डा कॉलोनी, स्वरूप नगर में रहते हैं।
दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गईं और आग पर काबू पा लिया गया। घटना के बाद इलाके में कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0