त्रिशूर में देर रात भीषण सड़क हादसा, तमिलनाडु नंबर की कार के परखच्चे उड़े; सभी सवारों ने मौके पर तोड़ा दम
त्रिशूर में देर रात भीषण सड़क हादसा, तमिलनाडु नंबर की कार के परखच्चे उड़े; सभी सवारों ने मौके पर तोड़ा दम
केरल के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले सभी युवक पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के छात्र बताए जा रहे हैं। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार किसी भी व्यक्ति को बचाया नहीं जा सका।
पुलिस के अनुसार, दुर्घटना शुक्रवार रात करीब 11:40 बजे कैपामंगलम इलाके के पनम्बिकुन्नु में हुई। युवक जिस कार से सफर कर रहे थे, वह सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जोरदार टक्कर के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में सवार सभी आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। इसके बाद दमकल विभाग और पुलिस की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंचीं। बचावकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे सभी युवकों को बाहर निकाला।
पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर त्रिशूर मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। पुलिस के मुताबिक, हादसे में शामिल कार पर तमिलनाडु का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज था, इसलिए मृतकों के तमिलनाडु के छात्र होने की आशंका जताई जा रही है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार गुरुवायूर से कोडुंगल्लूर की ओर जा रही थी। इसी दौरान पनम्बिकुन्नु इलाके में सड़क किनारे खड़े ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0