‘India’s Got Latent 2’ में पहुंचे वरुण धवन, कंटेस्टेंट की एक्टिंग से लेकर समय रैना की नकल तक, जमकर हुआ हंसी-मजाक
‘India’s Got Latent 2’ में पहुंचे वरुण धवन, कंटेस्टेंट की एक्टिंग से लेकर समय रैना की नकल तक, जमकर हुआ हंसी-मजाक
कॉमेडियन समय रैना के चर्चित शो ‘India’s Got Latent 2’ में इस बार बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की एंट्री ने माहौल को और भी मजेदार बना दिया। शो के लेटेस्ट एपिसोड में वरुण खास मेहमान के तौर पर पहुंचे और अपनी हाजिरजवाबी व कॉमेडी से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
इससे पहले अभिनेत्री आलिया भट्ट भी शरवरी के साथ समय रैना के शो में नजर आ चुकी हैं। शो में अपने अनुभव को लेकर वरुण धवन ने कहा कि कॉमेडी उनका पसंदीदा जॉनर है और उन्हें इसे देखना और परफॉर्म करना दोनों पसंद हैं। उन्होंने कहा कि समय रैना की कॉमेडी बेहद अनप्रेडिक्टेबल है और इसी वजह से वह इसे लाइव अनुभव करना चाहते थे। वरुण ने बताया कि उन्होंने शो में काफी अच्छा समय बिताया और उम्मीद जताई कि नेटफ्लिक्स पर दर्शक भी इस स्पेशल एपिसोड का उतना ही आनंद लेंगे।
नेटफ्लिक्स इंडिया ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो की एक मजेदार क्लिप शेयर की है। वीडियो में वरुण एक कंटेस्टेंट से एक्टिंग करने के लिए कहते नजर आते हैं। जब कंटेस्टेंट उनसे सुझाव मांगता है, तो पैनल में बैठे एक सदस्य ने मजाक करते हुए कहा कि कंटेस्टेंट तो एक्ट कर सकता है, लेकिन असली सवाल यह है कि क्या वरुण खुद भी ऐसा कर सकते हैं।
इस अचानक की गई टिप्पणी के बाद सेट पर हंसी का माहौल बन गया। वरुण ने भी इस मजाक को बेहद हल्के-फुल्के अंदाज में लिया और इसके बाद समय रैना को भी परफॉर्मेंस में शामिल होने के लिए कह दिया। समय ने मजाकिया अंदाज में सभी को जानवर बनने के लिए कहा और इसके बाद वरुण की खास ‘साइड स्माइल’ की नकल कर दी।
समय की इस मस्ती पर वरुण भी पीछे नहीं हटे और उन्होंने उसी अंदाज में एक्सप्रेशन देकर माहौल को और मजेदार बना दिया। दोनों के बीच हुई यह मजेदार नोकझोंक सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गई।
हॉरर फिल्म में नजर आएंगे वरुण धवन
वहीं, वरुण धवन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही एक बिल्कुल नए जॉनर में नजर आ सकते हैं। इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, यश राज फिल्म्स अपनी पहली हॉरर फिल्म लेकर आने की तैयारी में है और इस प्रोजेक्ट में वरुण धवन मुख्य भूमिका निभाएंगे।
बताया जा रहा है कि फिल्म का निर्देशन ‘रॉकेट बॉयज’ फेम अभय पन्नू करेंगे। उन्होंने फिल्म की कहानी और पटकथा भी लिखी है। प्रोजेक्ट की शूटिंग इस साल के अंत में शुरू होने की संभावना है, जबकि इसे 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना बताई जा रही है।
इंडस्ट्री के एक सूत्र ने भी वरुण के फिल्म से जुड़ने की पुष्टि करते हुए बताया कि अभिनेता यश राज फिल्म्स की पहली हॉरर फिल्म में लीड रोल के लिए शामिल हो गए हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0