एंटी-नारकोटिक्स सेल की कार्रवाई, 126 ग्राम हेरोइन बरामद; आरोपी पुलिस रिमांड पर
एंटी-नारकोटिक्स सेल की कार्रवाई, 126 ग्राम हेरोइन बरामद; आरोपी पुलिस रिमांड पर
खबर खास | यमुनानगर
हरियाणा के यमुनानगर जिले की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब ₹6 लाख कीमत की 126 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक हमीदा इलाके में गाड़ी रोड के पास एक खाली प्लॉट में नशीले पदार्थों की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर इंचार्ज अनिल कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें सब-इंस्पेक्टर सतीश कुमार, नवीन, एएसआई जसवीर सिंह, जयपाल, अमित और ललित शामिल थे।
कार्रवाई के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सढौरा के नायब तहसीलदार कुलदीप सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में मौके पर बुलाया गया। तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी के पास से 126 ग्राम हेरोइन बरामद की।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान समीर पुत्र गुलजार निवासी पुराना हमीदा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे आगे की जांच के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0