नशा मुक्ति प्रयासों के तहत पंजाब पुलिस ने 28 व्यक्तियों को नशा छोड़ने का इलाज लेने के लिए किया राज़ी
नशा मुक्ति प्रयासों के तहत पंजाब पुलिस ने 28 व्यक्तियों को नशा छोड़ने का इलाज लेने के लिए किया राज़ी
खबर खास, चंडीगढ़, :
प्रदेश से नशों के पूर्ण उन्मूलन के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू की गई मुहिम “ युद्ध नशों विरुद्ध’ के 333वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 275 स्थानों पर छापेमारी की। इसके परिणामस्वरूप प्रदेश भर में 49 एफआईआर दर्ज कर 73 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही 333 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 46,770 हो गई है।
इन छापेमारियों के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 1.1 किलो हेरोइन, 205 नशीली गोलियां तथा 46,440 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।
इस अभियान के दौरान 68 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 700 से अधिक पुलिस कर्मियों की 100 से ज्यादा पुलिस टीमों ने पूरे राज्य में 275 स्थानों पर छापेमारी की। उन्होंने आगे बताया कि दिन भर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 274 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।
यह भी उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार ने प्रदेश से नशों के उन्मूलन के लिए तीन-स्तरीय रणनीति—इन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ईडीपी)—लागू की है। इसी रणनीति के तहत पंजाब पुलिस ने आज 28 व्यक्तियों को नशा छोड़ने तथा पुनर्वास का इलाज लेने के लिए राज़ी किया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026
Comments 0