दिनभर छाए रहेंगे बादल, बारिश का अनुमान; AQI 105 के साथ हवा की गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में
दिनभर छाए रहेंगे बादल, बारिश का अनुमान; AQI 105 के साथ हवा की गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। आसमान में बादल छाए रहे और मौसम सुहावना बना रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिनभर बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। बारिश के चलते दिल्लीवासियों को उमस और गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार रात 8:30 बजे से रविवार सुबह 8:30 बजे तक दिल्ली में करीब 1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले घंटों में हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है। हालांकि, इसके बावजूद अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।
रविवार सुबह 8:30 बजे दिल्ली में सापेक्ष आर्द्रता 89 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं, समीर ऐप के मुताबिक सुबह 9 बजे राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 105 रहा, जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, 0 से 50 के बीच AQI को 'अच्छा', 51 से 100 को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच AQI को 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0