केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड द्वारा आज जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा ने वित्तीय वर्ष 2025–26 में पोस्ट-सेटलमेंट एसजीएसटी संग्रह 48,289 करोड़ रुपये दर्ज किया, जो कि वित्तीय वर्ष 2024–25 के 39,743 करोड़ रुपये की तुलना में 21.5 प्रतिशत की वृद्धि है।