विज ने गोदाम/वेयरहाउस को जीटी रोड से दिए गए कटों के मापदंड में जांचने को कहा विज ने जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी गठित कर जांच रिपोर्ट एक माह में देने के निर्देश दिए
विज ने गोदाम/वेयरहाउस को जीटी रोड से दिए गए कटों के मापदंड में जांचने को कहा विज ने जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी गठित कर जांच रिपोर्ट एक माह में देने के निर्देश दिए
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम अनिल विज ने अम्बाला छावनी से शाहबाद तक नेशनल हाईवे 44 (जीटी रोड) के साथ लगती भूमि पर बने गोदाम/वेयरहाउस के निर्धारित मापदंड जांचने तथा इन तक पहुंचने के लिए नेशनल हाईवे से दिए गए कटों की जांच के निर्देश अम्बाला उपायुक्त को दिए है। उन्होंने चार सदस्यीय कमेटी का गठित कर इस मामले में एक माह के भीतर जांच रिपोर्ट उन्हें प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए हैं।
कैबिनेट मंत्री ने अम्बाला से शाहबाद तक जितने भी गोदाम/वेयरहाउस बने हुए है या बनाए जा रहे हैं उनकी जांच के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि गोदाम/वेयरहाउस निर्माण में सरकार के द्वारा निर्धारित मापदंड या दिशा-निर्देशों की पालना की गई है या नहीं के साथ साथ गोदाम/वेयरहाउस के निर्माण में संबंधित विभाग से सीएलयू (चेंज ऑफ लैंड यूज) लिया गया है या नहीं, की जांच की जाए।
इसके अलावा, मंत्री ने नेशनल हाईवे-44 जीटी रोड से अलग-अलग स्थानों पर बने गोदाम/वेयरहाउस तक जाने के लिए सड़क पर दिए गए कटों की भी जांच के निर्देश दिए है। उन्होंने गोदाम/वेयरहाउस के लिए जो कट दिए गए हैं उनके लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी से अनुमति ली गई है या नही की भी जांच करने के निर्देश दिए।
इन मामलों की जांच के लिए कैबिनेट मंत्री ने डीसी अम्बाला को एक चार सदस्यीय कमेटी बनाने के भी निर्देश दिए है। उन्होंने कमेटी में नेशनल हाईवे अथॉरिटी के परियोजना निदेशक, जिला नगर योजनाकार, एसडीएम अम्बाला छावनी तथा नगर परिषद के ईओ को शामिल किए जाने व जांच रिपोर्ट एक माह के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए हैं।
विज ने अम्बाला में बन रही लगभग 40 किलोमीटर लंबी रिंग रोड पर जितनी भी मुख्य सड़कें क्रॉस कर रही है उन पर कलोवर लीफ मॉडल एक सप्ताह में तैयार करने के लिए डीसी अम्बाला को निर्देश दिए हैं।
विज ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी के परियोजना निदेशक, जिला नगर योजनाकार और एसडीएम अम्बाला छावनी की तीन सदस्यीय कमेटी गठित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि रिंग रोड को जितनी भी मुख्य सड़कें क्रॉस कर रही हैं उन्हें क्रॉस करने का कोई प्रावधान नहीं है जिस कारण हर क्रॉसिंग पर जाम व दुर्घटना का खतरा संभावित रहता है। उन्होंने कहा कि तीन सदस्यीय कमेटी रिंग रोड का मौका देखकर रिपोर्ट तैयार करे कि सभी क्रॉसिंग पर कलोवर लीफ का मॉडल तैयार किया जाए। इसकी रिपोर्ट भी एक सप्ताह के अंदर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0