बोले “यह पर्व एक दिन नहीं बल्कि तीन-चार दिनों तक चलने वाला पर्व है छठ पूजा के लिए तालाब बनाने की मांग पर ऊर्जा मंत्री ने अपने स्वैच्छिक कोष से पक्का तालाब बनाने की घोषणा की
बोले “यह पर्व एक दिन नहीं बल्कि तीन-चार दिनों तक चलने वाला पर्व है छठ पूजा के लिए तालाब बनाने की मांग पर ऊर्जा मंत्री ने अपने स्वैच्छिक कोष से पक्का तालाब बनाने की घोषणा की
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि “मैं आपको छठ पर्व की शुभकामनाएं देने आया हूं, लोग सारा साल इस पर्व का इंतजार करते हैं और उन्होंने देखा कि कितनी श्रद्धा के साथ लोग यह पर्व मनाते हैं”।
ऊर्जा मंत्री आज देर शाम अंबाला छावनी के टांगरी बांध के निकट चंद्ररूप नगर में मिथिलांचल नवयुवक सेवा समिति द्वारा छठ पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यतिथि लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने समिति सदस्यों द्वारा छठ पूजा के लिए पक्का तालाब बनाए जाने की मांग पर अपने स्वैच्छिक कोष से पक्का तालाब बनाने की घोषणा की। इससे पहले, कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री अनिल विज का जोरदार स्वागत किया गया।
अनिल विज ने कहा कि यह पर्व एक दिन का पर्व नहीं होता बल्कि तीन-चार दिनों तक चलने वाले पर्व है जिस दौरान अनुष्ठान होते हैं, व्रत रखे जाते हैं और सूर्य को अर्घ्य दिए जाते हैं। इसके अलावा, अन्य कई प्रकार के आयोजन किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि अभी मिथियांचल समिति सदस्य बता रहे थे कि उन्हें छठ पूजा के लिए पक्का तालाब चाहिए।
ऊर्जा मंत्री ने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि समाज के लोग कहीं पर भी तालाब के लिए जगह ढूंढ लें, वह वहां पर अपने स्वैच्छिक कोष से पक्का तालाब बनाकर देंगे। इसके लिए जो राशि होगी वह प्रदान करेंगे। ऊर्जा मंत्री की इस घोषणा से मौके पर मौजूद लोगों ने मंत्री अनिल विज जिंदाबाद नारे लगाए। इस दौरान मंत्री अनिल विज को स्मृति चिन्ह देकर समिति सदस्यों ने सम्मानित भी किया।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0