पीर निगाह मंदिर से लौटते समय हुआ हादसा, महिलाओं, पुरुषों और बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया
पीर निगाह मंदिर से लौटते समय हुआ हादसा, महिलाओं, पुरुषों और बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया
खबर खास | ऊना
हिमाचल प्रदेश के ऊना में मंगलवार सुबह श्रद्धालुओं से भरा 14 टायर का मालवाहक वाहन हादसे का शिकार हो गया। पीर निगाह मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन ढलान वाले रास्ते पर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में करीब 50 श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना है। घायलों में महिलाएं, पुरुष और बच्चे भी शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, श्रद्धालुओं का यह समूह हरियाणा के करनाल जिले के इंद्री क्षेत्र के अलावा पानीपत, फतेहाबाद और आसपास के इलाकों से रविवार को पीर निगाह मंदिर पहुंचा था। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद सामूहिक भोज का आयोजन भी किया था।
मंगलवार सुबह श्रद्धालु अपने घरों की ओर लौटने की तैयारी में थे। बताया जा रहा है कि उन्हें माता नैना देवी और श्री आनंदपुर साहिब के दर्शन भी करने थे। इसी दौरान पीर निगाह मंदिर से करीब दो किलोमीटर दूर ढलान वाले मार्ग पर वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया। चालक वाहन को संभाल नहीं पाया और वाहन सड़क से बाहर निकलकर खाई में जा गिरा।
हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत एवं बचाव अभियान चलाकर वाहन में फंसे और घायल श्रद्धालुओं को बाहर निकाला गया।
सभी घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना के बाद प्रशासन और पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी।
ऊना के पुलिस अधीक्षक सचिन हिरमाथ ने बताया कि हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0