अदालत ने जांच तेज करने के निर्देश दिए, ब्यूटी पार्लर के सीसीटीवी फुटेज भी जांच का हिस्सा बने
अदालत ने जांच तेज करने के निर्देश दिए, ब्यूटी पार्लर के सीसीटीवी फुटेज भी जांच का हिस्सा बने
खबर खास | भोपाल
अभिनेत्री और मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह को शनिवार को भोपाल जिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए समर्थ सिंह को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया, ताकि पुलिस विस्तृत पूछताछ कर सके और सच्चाई तक पहुंच सके।
ट्विशा के परिवार द्वारा दाखिल अर्जी पर सुनवाई करते हुए अदालत ने समर्थ सिंह का पासपोर्ट जब्त करने का भी आदेश दिया, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि वह जांच के दौरान देश छोड़कर न जा सके।
पुलिस समर्थ को जबलपुर से भोपाल शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे लेकर आई थी और उसे कटारा हिल्स थाने में रखा गया। थाने के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। कोर्ट में पेशी से पहले समर्थ का भोपाल के जेपी अस्पताल में मेडिकल परीक्षण भी कराया गया।
इसी बीच, मामले से जुड़ा एक अहम सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें ट्विशा शर्मा अपने आखिरी समय में एक ब्यूटी पार्लर में मेकअप करवाती नजर आ रही हैं। यह पार्लर उनके ससुराल से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित बताया जा रहा है। फुटेज में वह सामान्य और सहज दिख रही हैं। पुलिस ने इस सीसीटीवी सीसीटीवी फुटेज को भी जांच के तहत जब्त कर लिया है।
जांच के दौरान कटारा हिल्स स्थित उस घर के कुछ हिस्सों की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जहां ट्विशा का शव मिला था। पुलिस के अनुसार, ट्विशा ने 12 मई को सुबह 9:52 बजे भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस में रिजर्वेशन कराया था। वह 15 मई को अजमेर जाने वाली थीं, जहां उनके भाई मेजर हर्षित शर्मा तैनात हैं।
31 वर्षीय ट्विशा शर्मा की 12 मई को भोपाल के बागमुगालिया एक्सटेंशन, कटारा हिल्स स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। वह रिटायर्ड जज गिरीबाला की बहू थीं, जबकि उनके पति समर्थ सिंह पेशे से वकील हैं। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0