शुरुआती झटके के बाद भारतीय टीम ने शानदार वापसी कर मुकाबला अपने नाम किया
शुरुआती झटके के बाद भारतीय टीम ने शानदार वापसी कर मुकाबला अपने नाम किया
ख़बर ख़ास, देश :
भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने डेनमार्क के हॉर्सेन्स में खेले गए थॉमस कप के अपने पहले ग्रुप मुकाबले में कनाडा को 4-1 से हराकर अभियान की जोरदार शुरुआत की। मुकाबले की शुरुआत भले ही भारत के लिए अच्छी नहीं रही, लेकिन टीम ने शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की।
पहले मुकाबले में लक्ष्य सेन को विक्टर लाई के खिलाफ कड़ी टक्कर के बावजूद हार का सामना करना पड़ा। लक्ष्य ने मैच की शुरुआत दमदार अंदाज में की और पहला गेम 21-18 से अपने नाम किया। हालांकि, कनाडाई खिलाड़ी ने वापसी करते हुए अगले दो गेम 21-19 और 21-10 से जीतकर भारत को शुरुआती झटका दिया।
इसके बाद भारत की स्टार पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को बराबरी दिलाई। दोनों ने जोनाथन बिंग त्सान लाई और केविन ली को एकतरफा मुकाबले में 21-10, 21-11 से हराया।
तीसरे मैच में आयुष शेट्टी ने शानदार खेल दिखाते हुए ब्रायन यांग को 21-13, 21-17 से हराकर भारत को 2-1 की बढ़त दिलाई। इसके बाद हरिहरन अम्साकरुनन और एम.आर. अर्जुन की जोड़ी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 21-7, 21-15 से जीत हासिल की और भारत की बढ़त 3-1 कर दी, जो निर्णायक साबित हुई।
आखिरी मैच में अनुभवी खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने जोशुआ गुयेन को 21-17, 21-12 से हराकर मुकाबला 4-1 से भारत के नाम कर दिया।
अब भारतीय टीम 27 अप्रैल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगला मुकाबला खेलेगी। वहीं, महिला टीम फिलहाल डेनमार्क के खिलाफ अपने मुकाबले में हिस्सा ले रही है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0