भारी बारिश और आंधी-तूफान से हवाई यातायात प्रभावित, चार उड़ानें जयपुर, चार लखनऊ और एक अहमदाबाद भेजी गई; शनिवार को भी भारी बारिश का अलर्ट
भारी बारिश और आंधी-तूफान से हवाई यातायात प्रभावित, चार उड़ानें जयपुर, चार लखनऊ और एक अहमदाबाद भेजी गई; शनिवार को भी भारी बारिश का अलर्ट
दिल्ली-NCR में शुक्रवार को हुई तेज बारिश और आंधी-तूफान ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। खराब मौसम का असर सड़क यातायात के साथ-साथ हवाई सेवाओं पर भी देखने को मिला। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से संचालित नौ उड़ानों का रूट बदलना पड़ा।
सूत्रों के मुताबिक दोपहर करीब 3:30 बजे से 4:30 बजे के बीच नौ उड़ानों को उनके निर्धारित मार्ग के बजाय दूसरे एयरपोर्ट की ओर भेजा गया। इनमें चार उड़ानों को जयपुर, चार को लखनऊ और एक उड़ान को अहमदाबाद डायवर्ट किया गया।
भारी बारिश के बाद IGI एयरपोर्ट परिसर में जलभराव की स्थिति सामने आने की भी खबर है। वहीं, पश्चिमी दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश के कारण सड़कें पानी से भर गईं। सागरपुर के गांधी मार्केट समेत कई स्थानों पर जलजमाव देखने को मिला, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
रिहायशी इलाकों की कई सड़कें बारिश के पानी में डूब गईं। हालांकि, अभी तक प्रमुख सड़कों पर बड़े पैमाने पर जलभराव या गंभीर ट्रैफिक जाम की सूचना नहीं है। मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि अगर बारिश लंबे समय तक जारी रहती है तो पश्चिमी दिल्ली के कुछ इलाकों में जलजमाव और यातायात की समस्या और बढ़ सकती है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में भारी बारिश को लेकर रेड वॉर्निंग जारी की है। सफदरजंग में शुक्रवार को अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, दिन के दौरान कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने शनिवार 5 सितंबर को भी दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में भारी बारिश का एक और दौर आने की संभावना जताई है। दिल्ली के अलावा पूरे NCR में भी अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
इसके साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए भी 4 और 5 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाके NCR से जुड़े होने के कारण यहां भी बारिश के चलते जलजमाव और यातायात प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0