अचानक हुए हमले से स्कूटर अनियंत्रित होकर गिरा, बच्चे के सिर में गंभीर चोट; अस्पताल में उपचार जारी
अचानक हुए हमले से स्कूटर अनियंत्रित होकर गिरा, बच्चे के सिर में गंभीर चोट; अस्पताल में उपचार जारी
खबर खास | जालंधर
जालंधर में आवारा कुत्तों के आतंक का एक और मामला सामने आया है। स्कूल से घर लौट रही एक महिला और उसके नर्सरी में पढ़ने वाले बेटे पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से महिला का स्कूटर अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया, जिससे मां-बेटा दोनों घायल हो गए। हादसे में बच्चे के सिर में चोट आई है और उसका नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
यह घटना जालंधर के न्यू कमल विहार इलाके में हुई। जानकारी के अनुसार, जीटीबी नगर निवासी अकालदीप कौर अपने नर्सरी में पढ़ने वाले बेटे जसकीरत को स्कूल की छुट्टी के बाद इनोसेंट हार्ट्स स्कूल से लेकर घर लौट रही थीं।
जब वे न्यू कमल विहार के पास पहुंचीं, तभी अचानक आवारा कुत्तों का एक झुंड उनके स्कूटर के पीछे दौड़ पड़ा। कुत्तों के अचानक हमले से घबराकर अकालदीप कौर स्कूटर का संतुलन खो बैठीं और वाहन फिसलकर सड़क पर गिर गया।
हादसे में मां और बेटा दोनों घायल हो गए। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत उनकी मदद की और घायल बच्चे को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि कॉलोनी में 30 से अधिक आवारा कुत्ते खुलेआम घूमते हैं। ये कुत्ते अक्सर राहगीरों, बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों के पीछे दौड़ते हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों में लगातार डर का माहौल बना हुआ है।
वहीं, नगर निगम ने डॉग पाउंड के निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में संबंधित ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने के लिए नोटिस जारी किया है। इस घटना के बाद शहर में बढ़ती आवारा कुत्तों की समस्या और पशु नियंत्रण व्यवस्था में हो रही देरी को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0