बीसीसीआई चयन समिति ने आयरलैंड टी20 सीरीज, इंग्लैंड व्हाइट-बॉल दौरे और एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीमों का ऐलान किया; श्रेयस अय्यर ने सूर्यकुमार यादव की जगह टी20 टीम की कमान संभाली।
बीसीसीआई चयन समिति ने आयरलैंड टी20 सीरीज, इंग्लैंड व्हाइट-बॉल दौरे और एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीमों का ऐलान किया; श्रेयस अय्यर ने सूर्यकुमार यादव की जगह टी20 टीम की कमान संभाली।
खबर खास | नई दिल्ली
अजीत अगरकर की अगुवाई वाली बीसीसीआई चयन समिति ने मुख्यालय में हुई बैठक के बाद आयरलैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज, इंग्लैंड दौरे और सितंबर में होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीमों की घोषणा कर दी है।
सबसे बड़ा फैसला यह रहा कि श्रेयस अय्यर को भारत की टी20 टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। उन्होंने सूर्यकुमार यादव की जगह ली है। वहीं तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है, जबकि 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय सीनियर टीम में शामिल किया गया है।
भारत 26 और 28 जून को आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगा। इसके बाद टीम इंग्लैंड दौरे पर रवाना होगी, जहां 1 जुलाई से सीमित ओवरों की श्रृंखला शुरू होगी।
इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज 1, 4, 7, 9 और 11 जुलाई को खेली जाएगी। इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज 14 जुलाई से बर्मिंघम में शुरू होगी, जबकि अंतिम वनडे मुकाबला 19 जुलाई को लंदन के लॉर्ड्स मैदान में खेला जाएगा।
बीसीसीआई ने जापान में होने वाले एशियाई खेलों के लिए भी भारतीय टीम की घोषणा की है, जहां भारत अपने खिताब का बचाव करने उतरेगा।
इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, नितीश रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।
एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह।
आयरलैंड टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0