दो नकाबपोश हमलावरों ने स्कूल डायरेक्टर मनीषा मित्तल को स्कूल गेट के बाहर घेरकर नजदीक से कई गोलियां मारीं। पुलिस ने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की है और हत्या के पीछे संपत्ति विवाद व निजी रंजिश समेत कई पहलुओं की जांच की जा रही है।
दो नकाबपोश हमलावरों ने स्कूल डायरेक्टर मनीषा मित्तल को स्कूल गेट के बाहर घेरकर नजदीक से कई गोलियां मारीं। पुलिस ने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की है और हत्या के पीछे संपत्ति विवाद व निजी रंजिश समेत कई पहलुओं की जांच की जा रही है।
खबर खास | शिमला
शिमला के संजौली स्थित सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल की निदेशक मनीषा मित्तल की हत्या के मामले की जांच तेज कर दी गई है। पुलिस अभी तक हत्या के सटीक कारण का पता नहीं लगा सकी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिमला के एसएसपी गौरव सिंह ने इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है।
प्रारंभिक जांच के अनुसार, दो नकाबपोश हमलावरों ने मनीषा मित्तल पर चार गोलियां चलाईं, जिनमें से तीन उनके सिर में लगीं। दो गोलियां सिर को आर-पार कर गईं, जबकि एक गोली पोस्टमार्टम के दौरान बरामद की गई। पुलिस ने घटनास्थल से खाली कारतूस भी जब्त किए हैं, जिन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।
पुलिस के मुताबिक, शनिवार शाम करीब 6 बजे मनीषा अपनी बेटी के लिए पास की दुकान से नूडल्स खरीदने स्कूल परिसर से बाहर निकली थीं। उस समय उनकी बेटी घर के अंदर थी। बताया गया है कि मनीषा घर को बाहर से लॉक कर गई थीं, जो उनकी रोजमर्रा की आदत थी।
नूडल्स खरीदने के बाद जब मनीषा गेट नंबर-1 से वापस लौट रही थीं, तभी दो नकाबपोश हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां लगने के बाद वह मौके पर ही गिर गईं। काफी देर तक वापस न लौटने पर उनकी बेटी ने कई बार मोबाइल फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
जांचकर्ताओं के अनुसार, गेट के दूसरी ओर तैनात एक सुरक्षा गार्ड गेट खोलने के लिए आगे बढ़ रहा था, तभी यह हमला हुआ। जिस तरीके से हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया, उससे पुलिस को शक है कि हत्या पूरी तरह से सुनियोजित थी और आरोपियों ने पहले से मनीषा की दिनचर्या तथा गतिविधियों पर नजर रखी हुई थी।
पुलिस फिलहाल हत्या के पीछे संपत्ति विवाद, निजी दुश्मनी और अन्य संभावित कारणों की जांच कर रही है। रविवार को भी पुलिस की टीमें स्कूल परिसर में मौजूद रहीं और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ करती रहीं।
मनीषा मित्तल मूल रूप से हरियाणा के रोहतक की रहने वाली थीं। बताया जाता है कि शिमला आने से पहले वह रेवाड़ी में रह रही थीं। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और फिलहाल किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0