हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री  रणवीर गंगवा ने शुक्रवार को वर्ष 2022 में जम्मू कश्मीर के राजौरी पुंछ इलाके में उग्रवादियों से मुठभेड़ के दौरान प्राणों की आहुति देने वाले हिसार जिले के वीर सैनिक निशांत मलिक की बहन को  जेई के पद का नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान हांसी से विधायक विनोद भ्याना भी मौजूद रहे।