हरियाणा के श्रम मंत्री अनिल विज ने आज श्रम विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए कि राज्य की सभी फैक्ट्रियों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने श्रम कानूनों का उल्लंघन किसी भी रूप में स्वीकार्य न होने की बात कही और निर्देश दिए कि जो फैक्ट्रियां श्रम कानूनों का पालन नहीं कर रही हैं, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।