अकाली दल अध्यक्ष ने संत धाम पर माथा टेककर श्रद्धांजलि अर्पित की और इस अवसर पर शोभा यात्रा में शामिल हुए
अकाली दल अध्यक्ष ने संत धाम पर माथा टेककर श्रद्धांजलि अर्पित की और इस अवसर पर शोभा यात्रा में शामिल हुए
खबर खास, जालंधर/ चंडीगढ़ :
शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज कहा है कि श्री गुरु रविदास का संदेश का समानता और साम्प्रदायिक सदभाव का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है , जितना 600 साल पहले था, साथ ही जोर देेते हुए कहा कि ये सिद्धांत शिरोमणी अकाली दल की मूल विचारधारा हैं।
अकाली दल अध्यक्ष बूटा मंडी स्थित गुरु रविदास धाम में माथा टेकने के साथ-साथ श्रद्धेय संत की जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभा यात्रा में भाग शामिल हुए। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि ऐसे संतों की शिक्षा के कारण ही पंजाब में सभी समुदायों के बीच भाईचारा कायम है और राज्य में कभी भी साम्प्रदायिक दंगे नही हुए हैं। उन्होने कहा कि पार्टी ने साम्प्रदायिक सौहार्द्र बनाए रखने की जरूरत को अपना मिशन बनाया और हमेशा सभी धर्मों के लोगों को प्रगति और समृद्धि के रास्ते पर साथ लेकर चली है।
अकाली दल अध्यक्ष ने यह भी बताया कि पिछले 9 सालो ंमें कुप्रशासन ने राज्य में शांतिपूर्ण माहौल को कैसे खराब कर दिया है। उन्होने कहा,‘‘ जबरन वसूली और टाॅरगेट कीलिंग जैसी घटनाएं आम बात हो गई हैं, गैंगस्टरों का बोलबाला है।’’ उन्होने कहा कि ऐसी स्थिति में पंजाबियों को अकाली दल जैसी क्षेत्रीय पार्टी की आवश्यकता है, जो राज्य में गहराई से जुड़ी हुई है और इस समस्या का डटकर मुकाबला कर इसे जड़ से खत्म कर सकती है।
अकाली दल अध्यक्ष के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहिंदर सिंह के.पी, इकबाल सिंह ढ़ींडसा, कुलवंत सिंह मनन, बलदेव खैरा, बचितर सिंह कोहार, हरजप सिंह संघा , हरिंदर सिंह ढ़ींडसा, एच.एस वालिया और सुखदीप सिंह सुकार मौजूद थे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0