कहा, राज्य में जल्द ही लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के लिए आ रही दिक्कतों दूर किया जाएगा
कहा, राज्य में जल्द ही लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के लिए आ रही दिक्कतों दूर किया जाएगा
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने आज कहा कि वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश में प्रदूषणमुक्त यातायात को बढ़ावा/प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढावा देना चाहती है। इसके अलावा, लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के लिए आ रही दिक्कतों जैसे कि चार्जिंग इत्यादि को दूर किया जाएगा। यदि ईवी कंपनियां ईवी वाहनों की बिक्री, अवसंरचना इत्यादि को स्थापित करने के लिए किसी भी प्रकार की कोई योजना या स्कीम (फुल पैकेज स्कीम) को बनाने का सुझाव देती हैं तो उस पर सरकार विचार करेगी।
विज आज यहां चण्डीगढ में इलैक्ट्रिक वाहनों के निर्माता कंपनियों जैसे कि महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा, टाटा मोटर्स, हुंडई मोटर्स, एमजी मोटर्स और कीया मोटर्स के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस बैठक में परिवहन विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री टीएल सत्यप्रकाश, परिवहन आयुक्त श्री अतुल द्विवेदी सहित परिवहन विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
ईवी कंपनियां ईवी वाहनों के लिए अवसरंचना जैसे कि चार्जिंग स्टेशन इत्यादि के विस्तार पर बल दें- विज
परिवहन मंत्री ने बैठक में वाहन निर्माता कंपनियों के प्रतिनिधियों से कहा कि सरकार प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढावा देना चाहती है और इस लिए वे चाहते है कि इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए सड़कों/राष्ट्रीय राजमार्गाें/राज्य राजमार्गों पर पर्याप्त संख्या में चार्जिंग स्टेशन होने चाहिए। इस संबंध में श्री विज ने गत दिनों केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी के द्वारा ली गई बैठक का जिक्र करते हुए कहा कि उस बैठक में उन्होंने सुझाव दिया था कि आजकल लोग अपने व्यक्तिगत वाहन में लंबी-लंबी यात्राएं करते हैं और यात्रा के दौरान परिवार के लोगों को यात्रा ठहराव/रूकने के लिए एक बेहतरीन जगह जैसे कि रेस्ट हाउस होना चाहिए। जहां पर सभी प्रकार की सुविधाएं जैसे कि शौचालय, रिफ्रेशमेंट, बैठने की जगह इत्यादि होनी चाहिए। अतः कपंनियां अपने स्तर पर ईवी वाहनों को प्रोत्साहित करने के लिए इस प्रकार की सुविधाएं भी देना सुनिश्चित करें ताकि लोग ईवी वाहनों की तरफ आकर्षित हो सकें।
विज ने कहा कि वे सरकार की ओर से देश की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनियों को आश्वस्त करते हैं कि हरियाणा में ईवी वाहनों को बढावा देने के लिए राज्य सरकार की ओर से पूरा सहयोग दिया जाएगा।
इलेक्ट्रिक वाहनों का परंपरागत पैट्रोल व डीजल वाहनों के साथ खर्च की तुलना की जाए
विज ने बैठक के दौरान प्रतिनिधियों से कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों का परंपरागत पैट्रोल व डीजल वाहनों के साथ खर्च की तुलना की जाए ताकि इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रदेश में प्रोत्साहित किया जाए और लोगों को आराम व लाभ भी मिल सकें। इसके अलावा, श्री विज ने ईवी कंपनियों के प्रतिनिधियों को परामर्श देते हुए कहा कि ईवी वाहनों की अवसंरचना को स्थापित करने के लिए ईवी कंपनियां तकनीकी रूप से अध्ययन करवा सकती है और प्रयोग के तौर पर हरियाणा को चुन सकती है और इसके लिए हरियाणा सरकार पूरा सहयोग करेगी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026
Comments 0