अदालत ने जमानत देने से किया इनकार, संजीव अरोड़ा फिलहाल जेल में रहेंगे
अदालत ने जमानत देने से किया इनकार, संजीव अरोड़ा फिलहाल जेल में रहेंगे
खबर खास | गुरुग्राम
गुरुग्राम की एक अदालत ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजीव अरोड़ा को राहत देने से इनकार करते हुए उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। अदालत के इस फैसले के बाद वह 26 जून तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे।
गुरुग्राम अदालत ने पहले जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। अब अदालत द्वारा आदेश सुनाए जाने के साथ ही जमानत पर सुनवाई की प्रक्रिया पूरी हो गई है।
संजीव अरोड़ा को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 9 मई को गिरफ्तार किया था। जमानत याचिका पर दोनों पक्षों की दलीलें 8 जून को पूरी हो गई थीं, जिसके बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। ताजा आदेश के अनुसार, अरोड़ा फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में ही रहेंगे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0