हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने गर्मी के मौसम को देखते हुए आम जनता की बिजली कटौती, पेयजल आपूर्ति में कमी तथा गांवों में नालियों की सफाई व जल निकासी जैसी समस्याओं को सुना और अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए।

खबर खास, चंडीगढ़ :

राव ने आज रेवाड़ी स्थित अपने कैंप कार्यालय में जन सुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं।
उन्होंने आमजन की सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तुरंत आवश्यक कदम उठाने के सख्त निर्देश दिए। जिस पर तत्परता दिखाते हुए अधिकारियों ने मौके पर ही कई समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया शुरू कर दी।
इस दौरान कोरियावास ग्राम पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल भी स्वास्थ्य मंत्री से मिला और कोरियावास में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम के नाम पर रखने की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा। पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि राव तुलाराम का इस क्षेत्र के इतिहास में अहम योगदान रहा है और कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखा जाना उनके बलिदान को उचित सम्मान देना होगा।
स्वास्थ्य मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनकी मांग को राज्य सरकार के समक्ष उचित रूप में प्रस्तुत किया जाएगा और इस विषय पर सकारात्मक विचार किया जाएगा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0