हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सुशासन दिवस पर व्यापारियों और कर-दाताओं की सुविधा के लिए बुधवार को जिला रेवाड़ी में कर-भवन तथा सभी 27 जी.एस.टी. कार्यालयों में सुविधा केंद्रों का शुभारंभ किया। रेवाड़ी में कर-भवन के निर्माण पर 29 करोड़ रुपये की लागत आई है और यह 4 हजार 571 वर्ग मीटर क्षेत्र में बना है।
हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने में हरियाणा देशभर में रोल मॉडल बनेगा। 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक सहित विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
हरियाणा के वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने अहीरवाल क्षेत्र के प्रथम विधायक बाबू मोहर सिंह के नवनिर्मित स्मारक का लोकार्पण करते हुए कहा कि बाबू राव मोहर सिंह रेवाड़ी के अलावा अन्य कई जिलों में शिक्षा का प्रचार प्रसार करने में अहम भूमिका निभाई और वे शैक्षणिक क्रांति के जनक एवं अग्रदूत रहे थे।
हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार सभी वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार सबका साथ और सबका विकास की भावना से बिना भेदभाव के विकास कार्य करवा रही है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पिछले 10 वर्षों में किए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों का कार्यकाल समान विकास, समरसता, सहिष्णुता के साथ-साथ उन बदलावों का साक्षी रहा है, जिनसे हर आदमी का जीवन सरल, सुगम और सुरक्षित हुआ है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पांच नई इलेक्ट्रिक एसी बसों को रेवाड़ी की जनता को समर्पित करते हुए कहा कि ये बसें न केवल पर्यावरण के लिए अनुकूल होंगी बल्कि क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को और मजबूती व नई दिशा देंगी।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले के दर्शन व पवित्र स्नान में शामिल होने के लिए वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए 16 जनवरी को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का विस्तार करने का निर्णय लिया था। मात्र 10 दिनों में ही अपनी इस वचनबद्धता को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री ने रविवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर महाकुंभ के लिए पहले जत्थे को रवाना किया।
हरियाणा में 76वां गणतंत्र दिवस बड़े सौहार्दपूर्ण व पारंपरिक ढंग से मनाया गया। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने फरीदाबाद में और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रेवाड़ी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी तथा संविधान में अभिव्यक्ति की आजादी सहित जो मौलिक अधिकार दिए गए हैं उन पर प्रकाश डाला।
गांव भालखी माजरा के वीर सपूत जगुआर विमान हादसे में शहीद हुए भारतीय वायुसेना के जांबाज फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव को श्रद्धांजलि देने के लिए हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव आज उनके निवास स्थान सेक्टर 18, रेवाड़ी पहुंचीं
हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने जिला रेवाड़ी में प्रस्तावित 200 बेड के अस्पताल के निर्माण के लिए चिन्हित की जा रही जमीन का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने गांव सहबाजपुर खालसा और बेरियावास में प्रस्तावित स्थानों का दौरा करते हुए संबंधित अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की और विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली।