हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार सभी वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार सबका साथ और सबका विकास की भावना से बिना भेदभाव के विकास कार्य करवा रही है।