सीएम जल्द ही करेंगे राज्य में पिछले तीन वर्षों में की गई अवैध कॉलोनियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की समीक्षा
सीएम जल्द ही करेंगे राज्य में पिछले तीन वर्षों में की गई अवैध कॉलोनियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की समीक्षा
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अवैध कॉलोनियों के मामले में जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) सिरसा की रिपोर्ट से सख़्त नाराज़ हैं और जल्द ही इस मामलें में फिर से समीक्षा करेंगे।
इसके अलावा , मुख्यमंत्री ने प्रदेश में पिछले 3 वर्षों में अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध किये गए एनफोर्समेंट-एक्शन का शीघ्रता से संकलन करने के निर्देश दिए , जल्द ही वे बैठक कर समीक्षा करेंगे।
ज्ञात रहे कि हरियाणा के मुख्यमंत्री गत 23 अगस्त को सिरसा जिला के डबवाली क़स्बा में "यूथ मैराथन" को हरी झंडी दिखाने पहुंचे थे। इससे पूर्व , मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक करके इस जिला में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की थी।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने डीटीपी, सिरसा से अवैध कॉलोनियों के मामले में की जा रही कार्रवाई का ब्यौरा मांगा। डीटीपी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि पिछले 3 वर्षों के दौरान सिरसा में 32 अवैध कॉलोनियों की पहचान की गई है। इनमें से केवल 9 एफआईआर दर्ज की गईं तथा 6 को बाद में रद्द कर दिया गया।
मुख्यमंत्री सिरसा में अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध किए गए एनफोर्समेंट-एक्शन से संतुष्ट नहीं हुए और निर्देश दिए कि पूरे राज्य में पिछले 3 वर्षों में अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध किए गए एनफोर्समेंट-एक्शन की स्थिति का शीघ्रता से संकलन किया जाए। वे जल्द ही इस पूरे मामले की समीक्षा करेंगे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026
Comments 0