कहा, राज्यपाल के समक्ष उठाएंगे मुद्दा
कहा, राज्यपाल के समक्ष उठाएंगे मुद्दा
खबर खास, चंडीगढ़ :
शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाबी कलाकार गिप्पी ग्रेवाल की सुरक्षा वापिस लेने की पंजाब सरकार की निंदा करते हुए कहा कि उनकी सुरक्षा सिर्फ इसीलिए वापिस ली क्योंकि हाल ही में वह बादल आवास पर मुझसे मिलने पहुंचे थे।
यहां एक प्रेस बयान जारी करते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि इसी तरह पहले नानकसर संप्रदाय के प्रमुख बाबा घल्ला सिंह जी की सुरक्षा वापिस ले ली गई क्योंकि उन्होने नानकसर दौरे के दौरान लोगों से अकाली दल का समर्थन करने का आग्रह किया था। उन्होने यह भी दावा किया कि पंजाबी गायक जाॅर्डन संधू की सुरक्षा भी इसी तरह से वापिस ले ली गई।
यह दावा करते हुए कि कलाकारों और सम्मानित संप्रदायों के प्रमुखों को गंभीर सुरक्षा खतरों का सामना करना पड़ रहा है, सरदार बादल ने कहा कि खासकर कलाकारों को गैंगस्टरों और जबरन वसूली करने वालों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री कलाकारों के साथ साथ अन्य हस्तियों को अपने कंट्रोल में करने के लिए सुरक्षा कवर का उपयोग एक राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होने कहा,‘‘ जो कोई भी ऐसा करने में नाकाम रहता है यां अकाली दल से मिलते हुए यां समर्थन करते हुए देखा जाता है तो उसका सुरक्षा कवर वापिस लेकर उसे असुरक्षित बनाया जा रहा है।
अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि प्रख्यात पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की दिनदिहाड़े हुई भयावह कत्ल इस तरह की नीति के घातक परिणाम का उदाहरण है। उन्होने कहा,‘‘ ऐसा लगता है कि आम आदमी पार्टी सरकार ने अपनी पिछली गलतियों से कोई सबक नही सीखा है। वह सुरक्षा वापिस लेने की धमकी का इस्तेमाली राजनीतिक हथियार के रूप में कर रहीहै। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं और यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि यदि किसी कलाकार यां सम्मानीय व्यक्ति को कोई नुकसान पहुुंचता है, जिनकी सुरक्षा मनमाने ढ़ंग से वापिस ले ली गई है तो इसके लिए मुख्यमंत्री पूरी तरह से जिम्मेदार होंगें।
बादल ने यह भी खुलासा किया कि वह इस मुददे को पंजाब के राज्यपाल के समक्ष उठाएंगें ताकि आप सरकार को इस तरह की बदलाखोरी की गतिविधियों में लिप्त होने से रोका जा सके।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0