पंचकूला से हिसार जा रही बस नरवाना के पास हादसे का शिकार; सभी यात्री सुरक्षित बताए गए
पंचकूला से हिसार जा रही बस नरवाना के पास हादसे का शिकार; सभी यात्री सुरक्षित बताए गए
खबर खास | जींद
सोमवार को नरवाना के पास एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया, जहां हरियाणा रोडवेज की एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कई यात्री घायल हो गए, हालांकि राहत की बात यह रही कि सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं और कोई जनहानि नहीं हुई।
हरियल चौक के पास हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार हरियाणा रोडवेज (पंचकूला डिपो) की बस, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर HR 68 B 7955 है, पंचकूला से हिसार जा रही थी। जब बस नरवाना के हरियल चौक के पास पहुंची, तभी अचानक एक स्कूटी बस के सामने आ गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कूटी सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद बस सड़क से नीचे उतर गई, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस नरवाना की दीवार तोड़ते हुए पलट गई।
8 से 10 यात्री घायल, सभी खतरे से बाहर
हादसे के समय बस में लगभग 35 यात्री सवार थे। अचानक हुए हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
हादसे में करीब 8 से 10 यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत नरवाना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों की हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के सही कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0