प्रदेशवासियों को घर बैठे सुगम और पारदर्शी सेवाएं प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान की प्रतिबद्धता पर चलते हुए राजस्व विभाग द्वारा कई अहम कदम उठाए गए, जिसके तहत रजिस्ट्रियों के लिए ऑनलाइन और डॉक्यूमेंटेशन को सफलतापूर्वक लागू करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य बन गया। वर्ष 2024 में राजस्व विभाग द्वारा बड़े सुधार किए गए, जिससे लोगों की तहसील दफ्तरों में होने वाली परेशानी खत्म हुई।