ये सुविधाएं सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत बनाने में निभाएंगी अहम भूमिका : स्वास्थ्य मंत्री कोसली विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे 5 उप-स्वास्थ्य केंद्र और 1 ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य इकाई
ये सुविधाएं सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत बनाने में निभाएंगी अहम भूमिका : स्वास्थ्य मंत्री कोसली विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे 5 उप-स्वास्थ्य केंद्र और 1 ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य इकाई
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। रेवाड़ी जिले के कोसली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 2.93 करोड़ रुपये की लागत से उप-स्वास्थ्य केंद्रों (SHCs) और ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य इकाई (BPHU) के निर्माण कार्य शुरू हो गए हैं।
जाटूसाना ब्लॉक के चौकी नं. 2 गांव, डहिना ब्लॉक के मौतला कलां गांव और नाहड़ ब्लॉक के लूखी गांव में उप-स्वास्थ्य केंद्रों का कार्य प्रगति पर है। इसके साथ ही, नाहड़ ब्लॉक के कोसली गांव में एक ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य इकाई का निर्माण किया जा रहा है। नाहड़ ब्लॉक के नहरूगढ़ (गामड़ी) गांव और डहिना ब्लॉक के धावना गांव में भी उप-स्वास्थ्य केंद्र बनाए जा रहे हैं।
परियोजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, “सरकार का लक्ष्य है कि ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत किया जाए। नए उप-स्वास्थ्य केंद्र और ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य इकाई बनने से ग्रामीणों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं नजदीक ही उपलब्ध होंगी और इलाज के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।”
उन्होंने कहा कि “स्वास्थ्य एक मजबूत समाज की नींव है। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद रेवाड़ी जिले की जनता को उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी और सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को और अधिक मजबूती मिलेगी।”
ये परियोजनाएं राज्य सरकार की उस व्यापक योजना का हिस्सा हैं जिसके तहत पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य ढांचे का विस्तार किया जा रहा है। नई स्वास्थ्य सुविधाओं से न केवल ग्रामीण और शहरी जनता को समय पर इलाज मिल सकेगा, बल्कि यह रोजगार के अवसर भी पैदा करेंगी, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करेंगी और आपातकालीन स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करेंगी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026
Comments 0