हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह एक अनुभवी राजनीतिज्ञ, कुशल अर्थशास्त्री और दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने अपना जीवन देश के लोगों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया।