गन प्वाइंट पर कथित अपहरण के 6 दिन बाद हत्या; मुख्य आरोपी के विदेश फरार होने की आशंका
गन प्वाइंट पर कथित अपहरण के 6 दिन बाद हत्या; मुख्य आरोपी के विदेश फरार होने की आशंका
खबर खास | लुधियाना
लुधियाना में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पंजाबी सिंगर इंदर कौर, जिन्हें यशिंदर कौर के नाम से भी जाना जाता था, की हत्या के बाद उनकी लाश नीलो नहर से बरामद की गई। बताया जा रहा है कि छह दिन पहले उनका गन प्वाइंट पर अपहरण कर लिया गया था।
पुलिस और परिवार के अनुसार, 29 वर्षीय सिंगर 13 मई से लापता थीं। परिवार का आरोप है कि उनका अपहरण कर उन्हें जबरन शादी के लिए दबाव डाला जा रहा था। उन्होंने दावा किया कि शादी से इनकार करने पर उनकी हत्या कर दी गई।
इंदर कौर के भाई के मुताबिक, वह 13 मई की शाम करीब 6:30 बजे घर से घरेलू सामान खरीदने के लिए अपनी कार में निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। परिवार ने काफी तलाश की और संपर्क न होने पर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सिंगर की पहचान सुखविंदर सिंह नाम के एक व्यक्ति से थी, जो मोगा का रहने वाला है और फिलहाल कनाडा में रह रहा है।
परिवार का आरोप है कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं, इसके बावजूद वह सिंगर पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। उन्होंने यह भी दावा किया कि आरोपी ने कनाडा से ही पूरे मामले की साजिश रची और वारदात के बाद विदेश फरार हो गया।
फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और अपहरण व जबरन शादी के एंगल सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0