भारत-इटली रिश्तों को नई मजबूती, सातवीं मुलाकात में रणनीतिक साझेदारी पर जोर
भारत-इटली रिश्तों को नई मजबूती, सातवीं मुलाकात में रणनीतिक साझेदारी पर जोर
ख़बर ख़ास | नई दिल्ली
प्रधानमंत्री इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने अपनी इटली यात्रा के दौरान। से रोम में मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच यह सातवीं मुलाकात रही, जो भारत और इटली के मजबूत होते रिश्तों को दर्शाती है।
रोम के ऐतिहासिक कोलोसियम से सामने आई उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। जॉर्जिया मेलोनी द्वारा साझा की गई एक सेल्फी को भी लोगों ने काफी पसंद किया और यह इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई।
पीएम मोदी के इटली पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से लेकर आधिकारिक कार्यक्रमों तक, दोनों नेताओं के बीच मजबूत तालमेल और व्यक्तिगत जुड़ाव साफ नजर आया।
पिछले कुछ वर्षों में भारत और इटली के बीच व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और तकनीक जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग तेजी से बढ़ा है। इस मुलाकात को भारत-यूरोप संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि रोम पहुंचने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ डिनर किया। दोनों नेताओं ने कोलोसियम का दौरा भी किया और कई अहम मुद्दों पर चर्चा की।
प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि आगे एक और बैठक होगी, जिसमें भारत-इटली दोस्ती और सहयोग को और गहरा करने के तरीकों पर विस्तार से बातचीत की जाएगी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0