हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, मत्स्य व पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि बच्चों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का भी महत्व है। खेलों से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाओ और उन्हें बुरी आदतों, नशा आदि से बचाओ। शनिवार को वह यमुनानगर के गांव ईशरपुर, मंडोली, कमालपुर, अकालगढ़, तीगरी, करेड़ा खुर्द तथा जठलाना का धन्यवादी दौरा कर रहे थे।
रादौर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का किया दौरा, मौके पर लोगों की सुनी समस्याएं, दिया जल्द समाधान करने का आश्वासन
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, मत्स्य व पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि बच्चों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का भी महत्व है। खेलों से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाओ और उन्हें बुरी आदतों, नशा आदि से बचाओ। शनिवार को वह यमुनानगर के गांव ईशरपुर, मंडोली, कमालपुर, अकालगढ़, तीगरी, करेड़ा खुर्द तथा जठलाना का धन्यवादी दौरा कर रहे थे।
उन्होंने गांव के सरपंचों को स्टेडियम व लाइब्रेरी बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चे अगर अच्छा खेलेंगे और पढ़ेंगे तो उन्हें बिना खर्ची-बिना पर्ची के अच्छी नौकरी मिल सकती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सभी वर्गों को साथ लेकर हरियाणा को और आगे ले जाने का काम किया जाएगा। प्रदेश सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए कृतसंकल्प है। हमारी सरकार ने अपने शासनकाल में सभी विधानसभा क्षेत्रों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाए हैं और आगे भी इसी नीति पर चल विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जो विकास कार्य रह गए है या अधूरे पड़े हैं उन सभी विकास कार्यों को जल्द पूरा कर दिया जाएगा ताकि जनता को उनका लाभ मिल सकें। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा हर क्षेत्र में हर वर्ग के हित में योजनाएं बनाई जा रही है तथा महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में भी विशेष रूप से कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने सभी को भाईचारे और एकता के साथ रहने का संदेश दिया।
मंत्री ने कहा कि जिस विश्वास व उम्मीद के साथ हलके की जनता ने उन्हें प्यार व मान-सम्मान देकर अपना जनप्रतिनिधि चुना है उसका वे दिल से धन्यवाद करते हैं और वे हलके की जनता को विश्वास दिलाते हैं कि वे जनता के विश्वास व उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और विकास कार्यों में कमी नहीं आने देंगे। उनका ध्येय जनता की समस्याओं के समाधान एवं हलके में अधिक से अधिक विकास कार्य करवाने पर रहेगा।
गांव अकालगढ़ निवासियों ने बारात घर, गांव कमालपुर निवासियों ने बारातघर, फिरनी बनवाने, बरसाती पानी की निकासी करवाने तथा गांव कलानौर निवासियों ने रेलवे स्टेशन पर लोकल ट्रेन के ठहराव, अम्बेडकर भवन की चारदीवारी, तालाब की सफाई व गांव का सौंदर्यीकरण, पशु चिकित्सालय, श्मशान घाट में शेड का निर्माण आदि कार्य करवाने की मांग की। कमालपुर में बाढ़ से बचाव के लिए तटबंध बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। इसी पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार के पास विकास कार्यों के लिए पैसों की कोई कमी नहीं है। कैबिनेट मंत्री ने संधाला गांव के विकास कार्यों का उदाहरण दिया और सभी को संधाला गांव का अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया।
Comments 0