हरियाणा के शिक्षा पुरातत्व एवं संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि जब देश का बच्चा बच्चा योग का संकल्प लेगा तो देश-दुनिया में भारत सबसे ताकतवर देश बनेगा। इस विचार को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है।
हरियाणा के शिक्षा पुरातत्व एवं संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि जब देश का बच्चा बच्चा योग का संकल्प लेगा तो देश-दुनिया में भारत सबसे ताकतवर देश बनेगा। इस विचार को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है।
मंत्री ने राज्य स्तरीय सूर्य नमस्कार अभियान-2025 की शुरुआत की
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के शिक्षा पुरातत्व एवं संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि जब देश का बच्चा बच्चा योग का संकल्प लेगा तो देश-दुनिया में भारत सबसे ताकतवर देश बनेगा। इस विचार को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। यह बात उन्होंने पानीपत स्थित आर्य पब्लिक स्कूल के सभागार में राज्य स्तरीय सूर्य नमस्कार अभियान 2025 की शुरुआत करते हुए कही।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। योग का इसमें अहम योगदान रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग दुनिया में लागू हुआ है। हमें मन , वचन व कर्म से इसे योग को अपनाना चाहिये। अच्छे विचारों से दुनिया बची है दुनिया का कल्याण योग में निहित है। सैकड़ों बच्चों ने सूर्य नमस्कार की प्रस्तुति कार्यक्रम में दी।
शिक्षा पुरातत्व एवं संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि नियमित रूप से योग करने वाला व्यक्ति किसी भी चुनौती का सामना कर सकता है। हमें अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए नियमित रूप से योग करना चाहिये। पहला सुख निरोगी काया है। योग रोग को काटने का मंत्र है।
वर्तमान समय में दुनिया ऐसी परिस्थितियों के दौर से गुजर रही है, इसके लिए योग ही एक मात्र जरिया है जो विश्व में शांति की स्थापना कर सकता है। प्रधानमंत्री के सबल प्रयास से देश एक बार फिर विश्व गुरु बनाने की तरफ बढ़ रहा है। आज हर गांव में योग को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि योग स्वयं के साथ जोड़ने का जरिया है। रोजाना समय निकाल कर कम से कम 20 से 25 बार सूर्य नमस्कार करना है। शिक्षा के पाठ्यक्रम में योग को जोड़ा गया है। भविष्य में इसके सकारात्मक परिणाम होंगे।
हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य ने कहा कि योग भारत का मूल व दार्शनिक तत्त्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व बाबा राम देव ने निरंतर योग को वैश्विक स्तर पर बढ़ाने का प्रयास किया है। पूरे प्रदेश के सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में सूर्य नमस्कार किया जा रहा है। माध्यमिक विद्यालय व एनसीआरटी ने सभी विद्यालयों को निर्देश जारी कर इसे सफल बनाने के निर्देश दिये हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पराली प्रबंधन के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने को लेकर पीएचडीसीसीआई ने किया कांफ्रैंस का आयोजन
November 09, 2024आप ने पंजाब के लोगों का जताया आभार, पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया जीत का श्रेय
November 24, 2024
Comments 0