महाभारत के महाकाव्य की गहनता और रोचकता को ज्योतिसर (कुरुक्षेत्र) स्थित महाभारत अनुभव केंद्र दर्शाता है। हरियाणा पर्यटन निगम ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान महाभारत अनुभव केंद्र के पांच में से दो ब्लॉक खोल दिए हैं। इस अनुभव केंद्र की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यहां पिछले पांच दिन में 7,000 से अधिक पर्यटक आ चुके हैं। यहां पर्यटकों की हर रोज संख्या बढ़ रही है।