पेलक गांव के पास पलवल-अलीगढ़ रोड पर हुआ हादसा, डंपर के नीचे दबने से 32 वर्षीय युवक और 40 वर्षीय महिला ने मौके पर तोड़ा दम।
पेलक गांव के पास पलवल-अलीगढ़ रोड पर हुआ हादसा, डंपर के नीचे दबने से 32 वर्षीय युवक और 40 वर्षीय महिला ने मौके पर तोड़ा दम।
खबर खास | पलवल
हरियाणा के पलवल जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पलवल-अलीगढ़ रोड पर पेलक गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद डंपर ट्रैक्टर-ट्रॉली के ऊपर पलट गया, जिससे उसमें सवार दो लोग उसके नीचे दब गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान धमाका गांव निवासी 32 वर्षीय जितेंद्र और पलवल शहर के शमशाबाद इलाके की रहने वाली 40 वर्षीय ज्योति उर्फ मुकेश के रूप में हुई है। दोनों दिहाड़ी मजदूरी करते थे।
जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर भूसा लेने के लिए ताराका गांव जा रहे थे। इसी दौरान पेलक गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि डंपर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पर पलट गया। इसके नीचे दबने से जितेंद्र और ज्योति को गंभीर चोटें आईं और दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद डंपर चालक वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और डंपर के नीचे फंसे लोगों को निकालने के लिए जेसीबी मशीन बुलवाई गई। काफी मशक्कत के बाद दोनों के शव बाहर निकाले गए।
इसके बाद मृतकों को पलवल के जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनके शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फरार डंपर चालक के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0