15 से 30 साल तक के युवाओं के लिए पोर्टल लॉन्च, 11 राउंड की प्रतियोगिता में पंजाब की संस्कृति, गणित और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े 50 हजार सवाल पूछे जाएंगे; चार उपविजेताओं को 10-10 लाख रुपये मिलेंगे।
15 से 30 साल तक के युवाओं के लिए पोर्टल लॉन्च, 11 राउंड की प्रतियोगिता में पंजाब की संस्कृति, गणित और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े 50 हजार सवाल पूछे जाएंगे; चार उपविजेताओं को 10-10 लाख रुपये मिलेंगे।
खबर खास | चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को ‘पंजाब दा करोड़पति’ पोर्टल लॉन्च कर राज्य के युवाओं के लिए एक बड़ी प्रतियोगिता की शुरुआत की। इस क्विज प्रतियोगिता के जरिए युवाओं को अपनी जानकारी और प्रतिभा दिखाने के साथ 1 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार जीतने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए 15 से 30 वर्ष तक की आयु के युवा पात्र होंगे।
मुख्यमंत्री ने बताया कि यह प्रतियोगिता कुल 11 राउंड में आयोजित की जाएगी। शुरुआती नौ राउंड ऑनलाइन होंगे, जबकि अंतिम दो राउंड के लिए प्रतिभागियों को व्यक्तिगत रूप से शामिल होना पड़ेगा। लोकप्रिय टीवी क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (केबीसी) की तर्ज पर तैयार इस प्रतियोगिता में करीब 50 हजार सवाल शामिल किए जाएंगे।
प्रतियोगिता में पंजाब के इतिहास, संस्कृति, विरासत और पहचान से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। इसके अलावा गणित तथा पंजाब सिविल सर्विसेज (पीसीएस) और सब-डिविजनल ऑफिसर (एसडीओ) जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित विषयों को भी इसमें शामिल किया गया है। इसका उद्देश्य युवाओं के सामान्य ज्ञान को बढ़ाने के साथ उन्हें पंजाब की समृद्ध विरासत से जोड़ना है।

यह प्रतियोगिता पंजाब के सभी 23 जिलों में जिला स्तर पर आयोजित की जाएगी। प्रत्येक जिले से बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आगे बढ़ने और ग्रैंड फिनाले तक पहुंचने का अवसर मिलेगा। ग्रैंड फिनाले के विजेता को 1 करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा, जबकि चार उपविजेताओं को 10-10 लाख रुपये मिलेंगे। इसके अलावा ग्रैंड फिनाले तक नहीं पहुंच पाने वाले 10 हजार प्रतिभागियों को भी पुरस्कार दिए जाएंगे।
पोर्टल लॉन्च करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य केवल युवाओं को आर्थिक पुरस्कार देना नहीं है, बल्कि उन्हें सीखने और पंजाब के इतिहास व सांस्कृतिक विरासत के बारे में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए प्रेरित करना भी है।
उन्होंने युवाओं से प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा, "आज मैं इस पोर्टल की शुरुआत कर रहा हूं। प्रतियोगिता के साथ हमारा उद्देश्य बच्चों और युवाओं को सीखने के लिए प्रोत्साहित करना भी है। पंजाब दा करोड़पति में हिस्सा लें, पंजाब के बारे में अपना ज्ञान बढ़ाएं और इनाम जीतें।"
मुख्यमंत्री ने इस पहल को युवाओं के लिए ऐसा अवसर बताया, जहां पढ़ाई, ज्ञान और प्रतिस्पर्धा के साथ बड़ी धनराशि जीतने का मौका भी मिलेगा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0