हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज कालका में आयोजित धन्यवाद रैली में उपस्थितजन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप सबका साथ-सबका विकास और हरियाणा एक-हरियाणवी एक के मूलमंत्र पर चलते हुए प्रदेश सरकार हरियाणा के विकास और प्रत्येक हरियाणवी के कल्याण के लिए वचनबद्ध है।