हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि सभी अधिकारी आमजन की समस्याओं का निवारण प्राथमिकता के आधार पर करें। आमजन के कार्य को अपने निजी कार्य समझकर उसका निपटान करें।
हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि सभी अधिकारी आमजन की समस्याओं का निवारण प्राथमिकता के आधार पर करें। आमजन के कार्य को अपने निजी कार्य समझकर उसका निपटान करें।
कैबिनेट मंत्री ने अपने आवास पर आमजन की सुनी समस्याएं, समाधान के लिए दूरभाष पर दिए आवश्यक निर्देश
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि सभी अधिकारी आमजन की समस्याओं का निवारण प्राथमिकता के आधार पर करें। आमजन के कार्य को अपने निजी कार्य समझकर उसका निपटान करें। बेदी शनिवार को नरवाना स्थित अपने निवास पर पहुंचे थे। वहां उपस्थित लोगों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान से संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या के समाधान के लिए वे सदैव आमजन के साथ खड़े हैं। किसी भी आम जन को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। आमजन की खुशी और संतोष ही मेरी प्रेरणा है। नरवाना हलका में किसी भी तरह के विकास कार्यों में कमी नहीं रहने दी जाएगी। आने वाले कुछ सालों में नरवाना हलका हरियाणा में अपनी अलग पहचान बनाकर उभरेगा। विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी।
बेदी ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आशीर्वाद से हरियाणा अग्रणी राज्यों में शुमार है। प्रदेश के युवाओं को मेरिट के आधार पर रोजगार मिल रहा है। प्रदेश के पढ़े लिखे युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है। सभी वर्गों के कल्याण के लिए योजनाएं बनाकर लागू की जा रही है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0