17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा माह’, गांव-गांव में रक्तदान, पौधरोपण और श्रमदान समेत कई कार्यक्रम होंगे आयोजित
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा माह’, गांव-गांव में रक्तदान, पौधरोपण और श्रमदान समेत कई कार्यक्रम होंगे आयोजित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को जम्मू-कश्मीर में खास आयोजन किए जाएंगे। इस मौके पर प्रदेशभर में करीब आठ लाख दीये रोशन किए जाएंगे। इसके साथ ही सेवा क्षेत्र में प्रधानमंत्री के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 7 अक्टूबर को हर गांव से जिला मुख्यालय तक ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली जाएगी।
भारतीय जनता पार्टी इस बार प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर ‘सेवा पखवाड़ा’ की जगह ‘सेवा माह’ का आयोजन कर रही है। यह अभियान 17 सितंबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान रक्तदान शिविर, पौधरोपण अभियान, पेंटिंग प्रतियोगिताएं और श्रमदान समारोह समेत कई सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रमों की तैयारियों की जिम्मेदारी संभाल रहे भाजपा प्रदेश महासचिव और सेवा संकल्प माह के इंचार्ज गोपाल महाजन ने बताया कि प्रदेशभर में प्रत्येक पोलिंग बूथ पर करीब 75 दीये जलाने की तैयारी की जा रही है। इस तरह जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में लाखों दीपों से विशेष माहौल बनाया जाएगा।
‘सेवा ज्योति यात्रा’ के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अभिवादन और शुभकामनाएं व्यक्त की जाएंगी। इसके अलावा ‘सेवा सेतु’ कार्यक्रम के माध्यम से केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताएंगे।
इस अभियान के दौरान उन लोगों को भी सरकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा, जो अब तक इन योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाए हैं। भाजपा का कहना है कि ‘सेवा माह’ के जरिए सामाजिक भागीदारी बढ़ाने और केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया जाएगा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0