आदमपुर में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में मुख्यमंत्री ने स्मारक स्थल पर पहुंचकर अर्पित किए श्रद्धासुमन, बिश्नोई परिवार के साथ किया शोक-स्मरण
आदमपुर में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में मुख्यमंत्री ने स्मारक स्थल पर पहुंचकर अर्पित किए श्रद्धासुमन, बिश्नोई परिवार के साथ किया शोक-स्मरण
खबर खास | आदमपुर (हरियाणा)
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल की 15वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। उनके सम्मान में आदमपुर में बिश्नोई परिवार द्वारा एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उनके राजनीतिक योगदान और जनसेवा को स्मरण किया गया।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कार्यक्रम में पहुंचकर भजन लाल के स्मारक स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने स्मारक की परिक्रमा की और बिश्नोई परिवार के सदस्यों के साथ लगभग 20 मिनट तक समय बिताते हुए अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की।
श्रद्धांजलि समारोह में बड़ी संख्या में समर्थक, स्थानीय नेता और पार्टी कार्यकर्ता भी शामिल हुए। सभी ने पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बिना मीडिया से बातचीत किए वहां से रवाना हो गए।
भजन लाल हरियाणा की राजनीति के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक रहे हैं। उन्होंने कई बार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया और हरियाणा की राजनीतिक दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी पुण्यतिथि पर आज भी समर्थक और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता उन्हें सम्मान और श्रद्धा के साथ याद करते हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0