हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि राज्य में नर्सिंग अधिकारियों के 501 रिक्त पदों को जल्द भरा जाएगा, इसके लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को मांग भेज दी गई है। इ
हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि राज्य में नर्सिंग अधिकारियों के 501 रिक्त पदों को जल्द भरा जाएगा, इसके लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को मांग भेज दी गई है। इ
स्वास्थ्य विभाग में चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भी भर्ती की जाएगी
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि राज्य में नर्सिंग अधिकारियों के 501 रिक्त पदों को जल्द भरा जाएगा, इसके लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को मांग भेज दी गई है। इनके अलावा, डॉक्टरों के खाली पदों को भी जल्द भरा जाएगा। चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के रिक्त पदों की भर्ती हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से की जाएगी।स्वास्थ्य मंत्री आज हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए प्रश्न का जवाब दे रहे थे।
आरती सिंह राव ने बताया कि वर्तमान में चिकित्सा अधिकारियों के 3969 पद स्वीकृत हैं जिनमे से 3192 पद भरे हुए हैं तथा वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों के 644 स्वीकृत पदों में से 425 पद भरे हुए हैं। रिक्त पदों को भरने के कदम उठाए जा रहे हैं।
उन्होंने यमुनानगर के नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों के खाली पदों से संबंधित सवाल का जवाब देते हुए बताया कि यमुनानगर नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों के 67 पद स्वीकृत हैं जिनमें से 43 पद भरे हुए हैं।
उन्होंने बताया कि गत 8 मार्च 2025 को मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा 561 नवनियुक्त चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं। शीघ्र ही उनको नियुक्ति स्टेशन दे दिए जाएंगे। डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए राज्य सरकार तेजी से काम कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि फरवरी 2024 में 1365 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र जारी किए गए थे।
उन्होंने आगे बताया कि स्वास्थ्य विभाग में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के रिक्त पदों की भर्ती हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से की जाएगी , वे निगम के संबंधित अधिकारियों के साथ मीटिंग करके जल्द से जल्द भर्ती के निर्देश देंगी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0