कहा, नए बूस्टिंग स्टेशन के बनने से कई कालोनियों में बेहतर होगी नहरी पानी की आपूर्ति, हजारों लोगों को मिलेगा लाभ
कहा, नए बूस्टिंग स्टेशन के बनने से कई कालोनियों में बेहतर होगी नहरी पानी की आपूर्ति, हजारों लोगों को मिलेगा लाभ
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला छावनी के महेशनगर क्षेत्र में लोगों को स्वच्छ नहरी पानी की बेहतर उपलब्धता हेतु बूस्टिंग स्टेशन लगाने के लिए 1.54 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है।
विज ने बताया कि जल्द महेशनगर में बब्याल रोड पर पुरानी पानी की टंकी के निकट बूस्टिंग स्टेशन स्थापित किया जाएगा जिससे नहरी पानी की उपलब्धता महेशनगर क्षेत्र की दर्जनों कालोनियों में हो सकेगी और साथ ही ट्यूबवेल से पेयजल आपूर्ति की निर्भरता कम होगी।
वहीं, बूस्टिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए 1.54 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत होने पर आज महेशनगर वार्ड नंबर नौ से पार्षद रेणु चौहान, वार्ड नंबर आठ से पार्षद सोमनाथ सहित भाजपा नेता विजेंद्र चौहान, नीरज शर्मा, सतनाम सैनी, मदनलाल, पवन कुमार, विनोद कुमार, आनंद भाटिया, सुनील कन्नोजिया ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज के आवास पर पहुंच उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से गर्मियों से पहले ही यह राशि मंजूर हो सकी है जिसका लाभ महेशनगर क्षेत्र में बसे हजारों निवासियों को मिलेगा।
उन्होंने बताया कि महेशनगर में बूस्टिंग स्टेशन स्थापित होने से दयालबाग, महेशनगर, भरत नगर, शिवप्रताप नगर, कबीर नगर, ट्यूबवेल कालोनी, बिहारी कालोनी, रामा इस्टेट, गोल्डन पार्क, दयालबाग एफ ब्लॉक आदि क्षेत्रों में फायदा होगा। इससे पहले महेशनगर क्षेत्र के आर्य नगर में बूस्टिंग स्टेशन स्थापित था जिससे नहरी पानी की सप्लाई कालोनियों में होती थी, मगर अब महेशनगर पानी की टंकी के निकट नया बूस्टिंग स्टेशन बनने पर अन्य कालोनियों के निवासियों को लाभ मिलेगा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0