फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया फ्रांस यात्रा का एक सिनेमैटिक वीडियो साझा किया है, जिसमें लोकप्रिय पंजाबी गाना ‘आरी आरी’ बैकग्राउंड में इस्तेमाल किया गया है। इस वीडियो में भारत और फ्रांस के बीच मजबूत होते संबंधों और तकनीक व नवाचार में सहयोग को प्रमुखता से दिखाया गया है।