परिवार जनों से मुलाकात कर बंधाया ढाढस
परिवार जनों से मुलाकात कर बंधाया ढाढस
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को गांव कवारतन में शहीद संजय सिंह के घर पहुंच कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने परिवार जनों से मुलाकात की और उन्हें ढाढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शहीद के परिवार के साथ खड़ी है। परिवार की नियमानुसार हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमें अपने वीर जवानों पर गर्व है।
बता दें कि भारतीय सेना की 10 सिक्ख रेजिमेंट में तैनात हवलदार संजय सिंह की तबीयत ड्यूटी के दौरान अचानक बिगड़ गई थी, जिसके चलते गत दिनों उनका देहांत हो गया था। संजय सिंह वर्तमान में लेह-लद्दाख में तैनात थे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0