हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वेद वह ज्ञान हैं, जिससे भारत विश्व गुरु बना। आज भी जब हम भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने की बात करते हैं, तो वेदों के ज्ञान का प्रचार-प्रसार बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा वह पावन धरा है, जहां मां सरस्वती के तटों पर वेदों की ऋचाएं लिखी गई।