प्रदेशवासियों के सुख, शांति व समृद्धि की कामना की
प्रदेशवासियों के सुख, शांति व समृद्धि की कामना की
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपनी पत्नी सुमन सैनी सहित अश्विन नवरात्र के प्रथम दिन आज पंचकूला स्थित माता मनसा देवी मंदिर में माथा टेक पूजा अर्चना कर महामायी का आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने इसके उपरांत मंदिर परिसर में स्थित यज्ञशाला पहुंचकर हवन यज्ञ में भाग लिया और आहुति डाली।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त एवं माता मनसा देवी श्राईन बोर्ड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी निशा यादव ने मुख्यमंत्री को माता मनसा देवी का चित्र सम्मान स्वरूप भेंट किया।
इस अवसर पर उपायुक्त सतपाल शर्मा, माता मनसा देवी श्राईन बोर्ड की सचिव शारदा प्रजापति, मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण आत्रेय सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0